बदायूं, जून 6 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं विद्युत संविदा कर्मचारियों ने मालवीय आवास गृह पर इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संगठन पदाधिकारी मालवीय आवास गृह पर इकट्ठा हुए। संगठन जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन ने अपने ही आदेश 15 मई 2017 का उल्लंघन कर 25000 हजार विद्युत संविदा कर्मचारियों को कार्य से हटा दियाl जिसकी वजह से काम का दबाव बड़ा है और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने हटाए गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लगाने की मांग करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को नहीं सुना गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।जिलाध्यक्ष यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा ...