रुडकी, जुलाई 8 -- कलियर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य हज समिति ने हज-2027 पर जाने के इच्छुक प्रदेश के सभी लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। समिति ने स्पष्ट किया है कि हज आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में इच्छुक आवेदक 20 जुलाई 2026 से पहले अपना आवेदन अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से 22 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन 22 जून से लिए जा रहे हैं और इसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी आवेदकों को हज-2027 की गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...