लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हज 2026 की वापसी की उड़ानें जारी हैं। इसी के साथ हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2027 की तैयारियां शुरु कर दी हैं। हज कमेटी ने आगामी हज यात्रा के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है।राज्य हज समिति के सचिव मो. तारिक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने निर्देश जारी किए हैं। हज-2027 की अधिकारिक घोषणा शीघ्र की जायेगी। हज-2027 के लिए पासपोर्ट मशीन पठित होना आवश्यक है। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा। इसके साथ ही हज-2027 के आवेदन के लिए पासपोर्ट की वैद्यता 31 दिसम्बर, 2027 तक होना आवश्यक है। नये जारी पासपोर्ट में इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि पासपोर्ट में सरनेम/लास्ट नेम का कॉलम खाली न छोड़ें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...