गोरखपुर, अगस्त 2 -- गोरखपुर निज संवाददाता। हज-2027 के लिए गोरखपुर से 131 लोगों का चयन किया गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया हज हाउस मुंबई द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश में 22510 आवेदकों का चयन किया गया है। चयनित हज यात्रियों को हज कमेटी ऑॅफ इंडिया ने उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना दे दी गई है। यात्रियों को पहली किस्त के रूप में 10 अगस्त तक 152300 रुपये जमा करने होंगे। सभी चयनित हज यात्रियों की सूची वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in व www.hajcommittee.up.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। यह भी पढ़ें- हज यात्रा को 86 आवेदकों का चयन, 10 तक जमा करनी होगी पहली किस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...