हज-2027: यात्रियों की मेडिकल जांच जरूरी, 15 सितंबर तक अपलोड करें प्रमाणपत्र
बागपत, सितम्बर 9 -- बागपत। हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को हज यात्रा से पहले दो चरणों में मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच कराना अनिवार्य होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश तिवारी ने बताया कि पहले चरण की जांच चयन के बाद और दूसरी जांच उड़ान से पहले होगी। पहले चरण में चयनित यात्रियों को सरकारी चिकित्सा केंद्र पर जांच कराने के बाद एलोपैथिक चिकित्सक से निर्धारित प्रारूप में मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र लेना होगा। मेडिकल प्रमाणपत्र, जांच रिपोर्ट, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज 15 सितंबर तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।अधिकारियों ने हज यात्रियों को सलाह दी है कि प्रमाणपत्र और जांच रिपोर्ट सुरक्षित रखें, क्योंकि दूसरी चरण की जांच के दौरान इन्हें प्रस्तुत करना होगा। जांच में किसी बीमारी की जानकारी नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.