वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। रेवड़ीतालाब स्थित मरकजी दारुल उलूम जामिया सल्फिया में रविवार को हज तरबीयत एवं टीकाकरण कैंप लगा। इस दौरान 229 जायरीन को टीका लगा। इससे पूर्व अबदुल्लाह सऊद सल्फी ने कुरआन का तिलावत किया। मास्टर हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद इमरान ने कहा कि सभी जायरीन हज सुविधा एप डाउनलोड कर लें। इसमें हज के अरकान के बारे में जानकारी मिलेगी। डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद, मुफ्ती शमीम अहमद अल हुसैनी, हाजी वसीम अहमद, डॉ. हाजी मुमताजुर्रहमान, हाजी साजिद, हाजी सफीर अहमद, हाजी सेराज फारूखी, हाजी जफरुद्दीन, हाजी रेयाज अहमद, हाजी मोहम्मद खालिद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.