लखीमपुरखीरी, मई 3 -- नगर के मोहल्ला केडिया फार्म निवासी व्यापारी हाजी मुश्ताक अली हज के पवित्र सफर के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पूर्व उन्होंने प्रदेश और देश में अमन चैन एवं खुशहाली की दुआ की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रियाज उल्ला खान उर्फ बन्ने ने कहा कि हज पर जाना नसीब की बात होती है। उन्होंने विदाई देते हुए कहा कि मदीने वाले से मेरा सलाम कहना और सफल यात्रा की कामना की। विदाई के दौरान मौजूद लोगों ने हाजी मुश्ताक अली को फूल मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर रियाज उल्ला खान, आमिर खान सईदी, डॉ. अहमद रसीद, महमूद अली गुड्डू, नक्शफ अंसारी, छोटे शकील, फैजान खान, साजिद खान, शकील अंसारी, शकील मंसूरी, सिराज पठान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बरौनी से आफताब कमाल हज के लिए रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...