लखनऊ, जनवरी 29 -- हज यात्री अब अपनी उड़ान खुद बुक कर सकेंगे। हज कमेटी ऑफ मुंबई ने अपने आदेश में कहा है कि हज-2026 के हज यात्रियों के लिए अपने व्यक्तिगत लॉगइन के माध्यम से सीधे अपनी उड़ानें बुक करने के लिए एक ऑनलाइन सेल्फ बुकिंग सुविधा आरंभ की गयी है। हज यात्री स्वयं अपने लॉगइन से अपनी इच्छानुसार उड़ान वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर या हज सुविधा एप के माध्यम से बुक कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह से वैकल्पिक है, जिसका उद्देश्य केवल हज यात्रियों को अपनी इच्छानुसार उड़ान बुक करने की है। यह सुविधा 29 जनवरी से केवल चार दिन के लिए दी गयी है। बुकिंग सीट की उपलब्धता व उड़ान की क्षमता के अधीन होगी। एक बार बुकिंग हो जाने के बाद यात्रा या उड़ान की तिथि में कोई बदलाव सम्भव नहीं होगा किसी प्रकार का अनुरोध करने पर हज कमेटी द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। कमेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.