कुशीनगर, सितम्बर 25 -- कुशीनगर। हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करनी होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गौंड ने बताया कि चयनित यात्रियों को सरकारी चिकित्सा केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निर्धारित प्रारूप पर एलोपैथिक चिकित्सक से फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। मेडिकल प्रमाण-पत्र के साथ अग्रिम जमा धनराशि की रसीद और अन्य आवश्यक दस्तावेज हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 30 सितंबर तक अपलोड करने होंगे। वैकल्पिक रूप से दस्तावेज उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति कार्यालय में एक अक्तूबर तक जमा किए जा सकते हैं। एनआरआई यात्रियों को वर्तमान निवास वाले देश के सरकारी चिकित्सालय में जांच करानी होगी। उन्होंने यात्रियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना प्रक्रिया...