लखनऊ, अप्रैल 14 -- हज 2026 के लिए चयनित यात्रियों को 15 अप्रैल तक ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कन्फर्म करनी होगी। यह निर्देश हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जारी किया है। राज्य हज समिति सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों के लिए निर्देश दिए हैं कि उन्हें आवंटित उड़ान को कन्फर्म करने के लिए ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कन्फर्मेशन का विकल्प हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in व हज सुविधा एप पर दिया गया है। यह विकल्प केवल 15 अप्रैल तक है। फ्लाइट कन्फर्म होने के बाद किसी तरह का फ्लाइट बदलने का अनुरोध स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि हज किट, बोर्डिंग पास और अन्य यात्रा प्रपत्र जारी होने के लिए कोई देय धनराशि शेष न रहे। यह भी पढ़ें- उड़ान बुकिंग की ऑनलाइन पुष्टि अनिवार्य फ्लाइट कन्फर्म करने के लिए आपकी सम्पूर्ण धनराशि जमा होनी आवश्यक...