मेरठ, अप्रैल 29 -- फोटो मेरठ। बुधवार को हापुड़ रोड स्थिति कश्मीरी पैलेस में आयोजित शिविर में हज यात्रियों को ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान हज सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बताई। शिविर लैब्बक टूर्स एंड खादिम उल हुज्जाज संस्था की ओर से आयोजित कराया। संस्था के एमडी महबूब इलाही ने बताया कि उनकी संस्था को हज यात्रा 2026 के तहत भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय एवं सऊदी सरकार की ओर से 90 हज यात्रियों को हज पर ले जाने का कोटा प्राप्त हुआ है। मदरसा नूरुल इस्लाम के मोहतमिम मुफ्ती मोहम्मद सैय्यद अहमद कासमी, फैजुल इस्लाम लावड मौलाना मोहम्मद असजद कासमी, इमाम मस्जिद नूर गोला कुआं के मौलाना मोहम्मद इमरान नूरी ने हज यात्रियों को तमाम जानकारियां दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...