प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- हीरागंज। बाबागंज के महमदपुर चारपूरा गांव निवासी जमील अहमद अपनी पत्नी शबाना बानो के साथ हज यात्रा के लिए रवाना हुए। हज यात्रा पर निकले दंपती को विदाई देने को परिजनों संग रिश्तेदार और गांव के लोग भी पहुंचे। सभी लोगों ने माला पहनाकर उनकी यात्रा के लिए दुआएं की। इस मौके पर हाजी खलील अहमद, मुज्जू, साजिद, जुबैर अहमद, मो. मुर्तजा उर्फ कल्लू, चमन, मो. शाहिद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...