देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। उत्तराखंड राज्य हज समिति ने हज-2026 के लिए चयनित यात्रियों के मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। देहरादून जिले के हज यात्रियों के लिए 28 मार्च को सुबह नौ बजे से डालनवाला स्थित जिला अस्पताल, कोरोनेशन में टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी तिथियां निर्धारित की गई हैं। हरिद्वार और पौड़ी के यात्रियों का 27 मार्च को रुड़की में, जबकि नैनीताल व अल्मोड़ा के यात्रियों का एक अप्रैल को हल्द्वानी में वैक्सीनेशन होगा। अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि हाजियों को उनके मोबाइल नंबर पर भी इसकी सूचना दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...