मेरठ, अप्रैल 8 -- हज यात्रियों को ट्रेनिंग का कैंप मस्जिद नूर गोला कुआं में आयोजित किया गया। मौलाना हकीम मोहम्मद इस्लाम, हकीम मुफ्ती सैयद अहमद कासमी ने हाजियों को अरकान हज एवं उमरा का तरीका सिखाया। जरूरी मसाइल से वाकिफ कराया। शिविर में हज पर जाने वाले पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुई। कहा कि हाजियों को हज के सफर में जाने से पहले हज के अरकान की अदायगी को जरूर सीख कर जाना चाहिए। बताया कि ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल तक चलेगा। शिविर में हाजी मोहम्मद आदिल, हाजी निजामुद्दीन, पूर्व पार्षद हिफ्जुर्रहमान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.