लखनऊ, अगस्त 11 -- हज-2027 के लिए चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है। पहले यह राशि जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त थी। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने सर्कुलर के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। चयनित प्रत्येक हज यात्री को 1,52,300 रुपये अग्रिम धनराशि जमा करनी होगी। हज यात्री यह राशि हज कमेटी की वेबसाइट और हज सुविधा एप के माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में पे-इन-स्लिप के जरिए भी राशि जमा की जा सकती है। यह भी पढ़ें- हज आवेदक पहली किस्त 17 तक जमा कर सकेंगे पे-इन-स्लिप हज कमेटी की वेबसाइट से जनरेट की जा सकेगी। समय सीमा में धनराशि जमा नहीं करने पर प्रोवीजनली चयनित यात्री की सीट निरस्त कर दी जाएगी। शॉ...