संवाददाता, जनवरी 6 -- हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2026 को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। इस वर्ष सऊदी अरब जाने वाले सभी भारतीय हज यात्रियों को एक विशेष स्मार्ट बैंड दिया जाएगा, जो अनिवार्य रूप से पहनना होगा। इस डिवाइस में कॉलिंग सुविधा, एसओएस इमरजेंसी बटन, रीयल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, किबला कंपास, नमाज के समय का अलर्ट, स्वास्थ्य मॉनिटरिंग (जैसे हृदय गति, ऑक्सीजन स्तर और पेडोमीटर) जैसी कई आधुनिक विशेषताएं शामिल होंगी। हालांकि, यह सुविधा मुफ्त नहीं होगी। प्रत्येक यात्री को इसके लिए 5000 रुपये से चुकाने पड़ेंगे। यह स्मार्ट बैंड मुख्य रूप से बुजुर्ग और उन यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है, जो स्मार्टफोन ऐप का उपयोग करने में असुविधा महसूस करते हैं। हज यात्रा के दौरान मक्का और मदीना में लाखों की भीड़ में यात्री अक्सर अ...