रुडकी, मार्च 26 -- उत्तराखंड राज्य हज समिति ने हज-2026 के लिए चयनित हज यात्रियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि सभी चयनित आवेदकों का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल के हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग 27 मार्च सुबह 9 बजे से उप जिला चिकित्सालय रुड़की में होगी। वहीं, देहरादून जनपद के यात्रियों का परीक्षण 28 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, डालनवाला में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.