रुद्रपुर, मार्च 31 -- रुद्रपुर/काशीपुर। उत्तराखंड राज्य हज समिति व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से मंगलवार को पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में हज टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब मलिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि रुद्रपुर शिविर में कुल 142 हाजियों का टीकाकरण और चिकित्सीय परीक्षण किया गया। उधर, काशीपुर जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में 132 हाजियों का टीकाकरण व स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न हुआ। समिति सदस्य मुफ्ती मन्नान रजा ने बताया कि जल्द ही कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। समिति सदस्य जीशान ओवैसी, तरन्नुम खान, मोहम्मद अहसान, एडवोकेट सैयद नदीम जैदी सहित स्वास्थ्य विभाग से डॉ. डीपी सिंह, प्रदी...