भदोही, फरवरी 15 -- भदोही, संवाददाता। शहर स्थित मदरसा प्राइमरी इसलाह पचभैया में रविवार को हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण कैंप का आयोजन हुआ। इसका आगाज अल्लह के मोकद्दस किताब कुरआन की तिलावत मदरसे के मौलाना शमाशाद अजहरी ने किया। मदरसे के अध्यक्ष हाजी यूसुफ इमाम सिद्दीकी की सदारत की। ट्रेनिंग कैंप में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के मास्टर हज ट्रेनर हाजी आजाद खान व उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा चयनित किए गए। मदरसा अरबिया मदीनातुल इल्म पीरखनपुर के सहायक अध्यापक वलीउल्लाह खान स्टेट हज इंस्पेक्टर सयुंक्त रूप से हज समिति उत्तर प्रदेश हज कमेटी ऑफ इंडिया के गाइड लाइन के अनुसार हज की बारीकियां बताई गई। इस मौके पर मदरसे के प्रबंधक हाजी इमाम बेग, मदरसे के अराकिन हाजी शफकत इमाम सिद्दीकी, मुशीर इकबाल सिद्दीकी, फिरोज अख्तर सिद्दीकी, वामिक बेग, सपा नेत...