शाहजहांपुर, मार्च 30 -- मीरानपुर कटरा। मरकज दावते इस्लामी, स्टेशन रोड स्थित नूरी मस्जिद में हज पर जाने वाले लोगों के लिए तरबियती इज्तमा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस साल हज पर जाने वाले आज़मीने हज ने भाग लिया। महिलाओं के लिए भी अलग व्यवस्था की गई और कार्यक्रम का प्रसारण यूट्यूब के जरिए किया गया। इज्तमा की शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई, जिसके बाद मुजीब अत्तारी ने नात पेश की। हज ट्रेनर हाजी मशकूर हसन खां ने हज की नियत, सफर की तैयारी और मदीना व अन्य मुकामात के आदाब बताए। हाफिज राशिद ने एहराम, उमरा, तवाफ और अराफात-मुजदलिफा से जुड़े तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मोहम्मद फरहान खां, हाजी गुलाम ख्वाजा, मोहम्मद सऊद, मोहम्मद इरफान खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में अमन-चैन की दुआ की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...