गिरडीह, फरवरी 16 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी जामा मस्जिद में रविवार को हज 2026 पर जानेवाले यात्रियों के लिए टीकाकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 35 से 40 हज यात्रियों ने भाग लिया। टीकाकरण कार्यक्रम रेफरल अस्पताल, डुमरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सकों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस दौरान हज यात्रियों को अनिवार्य टीके, जिनमें मेनिन्जाइटिस वैक्सीनेशन एवं ओरल पोलियो वैक्सीन लगाए गए। टीकाकरण के उपरांत हज से संबंधित धार्मिक क्रियाओं पर प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में हज के विधि-विधान, आवश्यक सावधानियां तथा यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से बताई गईं, ताकि यात्री सुरक्षित एवं सुचारु रूप से अपनी पवित्र यात्रा पूरी कर सकें। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.