अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 फरवरी को विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर एएमयू टीचिंग स्टाफ क्लब में सुबह 10 से शाम चार बजे तक संचालित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार शिविर को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एएनएम व वार्ड ब्वाय आदि हैं। स्वास्थ्य विभाग ने हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर टीकाकरण अवश्य कराएं, क्योंकि यह यात्रा के लिए अनिवार्य प्रक्रिया का हिस्सा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...