रुद्रपुर, मार्च 26 -- सितारगंज, संवाददाता। हज यात्रियों का मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन राज्य के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर किया जाएगा। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि जनपद ऊधमसिंह नगर के जसपुर, काशीपुर और बाजपुर के हज आवेदकों का वैक्सीनेशन 31 मार्च को सुबह 9 बजे से उप जिला चिकित्सालय एलडी भट्ट, काशीपुर में होगा। गुरुवार को उन्होंने बताया कि रुद्रपुर, गदरपुर, लालपुर, किच्छा, पंतनगर, सितारगंज, खटीमा और जनपद चम्पावत के आवेदकों का मेडिकल स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन 31 मार्च को सुबह 9 बजे से पं. राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में किया जाएगा। जनपद नैनीताल और अल्मोड़ा के हज आवेदकों का वैक्सीनेशन एक अप्रैल को सुबह 9 बजे से बेस चिकित्सालय, हल्द्वानी में होगा। वहीं, हरिद्वार व पौड़ी गढ़वाल के आवेदकों का 27 मार्च क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.