मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- आजाद पब्लिक इंटर कॉलेज में हज यात्रियों के प्रशिक्षण को लेकर कैंप लगाया गया, जिसमें हज को लेकर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में भारी तादाद में हज यात्री शामिल रहे। इस मौके पर हाजी रईस आलम , कारी रईस अशरफ में सभी को हज के सारे नियम पूरे करने की जानकारी दी। सभी को बताया कि उन्हें कौन-कौन सी प्रक्रिया पूरी करनी है, कहा कि 18 अप्रैल से हाजियों की रवानगी शुरू होगी, इसके बाद अंतिम उड़ान 20 मई को जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान 40 से ज्यादा हज यात्री शामिल है। इस बीच हज से संबंधित अनेकों जानकारियां भी ली। ट्रेनिंग में कॉलेज प्रबंधन इमाम हुसैन, प्रधानाचार्य समसुल कमर आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.