हज यात्रियों के प्रशिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन आज से
गोरखपुर, अगस्त 10 -- गोरखपुर। हज-2027 के हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए हज प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने सर्कुलर जारी कर हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षकों के चयन के निर्देश जारी किए हैं। पत्र में अभ्यर्थियों को 11 से 23 अगस्त तक हज कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 1 से 6 सितंबर तक होंगे। चयन सीबीटी और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.