सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- सिद्धार्थनगर। उप्र राज्य हज समिति ने जिले से हज यात्रा पर जाने वाले दो सौ हज यात्रियों के टीकाकरण की तारीख तय कर दी है। सात केंद्रों पर टीकाकरण होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि मदरसा अल जामेअतुल इस्लामिया खैरूल उलूम, बैदौलागढ़, डुमरियागंज, बहरुल उलूम जामा मस्जिद, बेलौहा, खेसरहा, जामा मस्जिद, बढ़नी रोड, इटवा, दारुल उलूम अहले सुन्नत फैजुर्रसूल, बरांव शरीफ, मदरसा आइशा गर्ल्स कालेज नरकटहा बांसी, दारुल उलूम अहले सुन्नत नूरुल्लतीफ, शोहरतगढ़ व मदरसा बदर, खजुरिया, नौगढ़ पर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण 17 फरवरी को दिन में दो से शाम पांच बजे तक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...