अररिया, सितम्बर 30 -- अररिया, संवाददाता। अगले साल हज यात्रियों की चिकित्सा सेवा में सहयोग के लिए सदर अस्पताल में कार्यरत नर्स नाजिया परवीन सऊदी अरब का सफर करेंगी। क्योंकि वर्ष 2027 में भारत के हज यात्रियों के लिए चयनित मेडिकल टीम में नाजिया परवीन की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। सनद रहे कि नर्सिंग सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए बीते वर्ष नाजिया परवीन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगिल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक हज यात्रियों के लिए गठित मेडिकल टीम में प्रतिनियुक्ति को लेकर नाजिया काफी खुश हैं और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। जिले में कार्यरत ए ग्रेड नर्स एमओटी इंचार्ज नाजिया परवीन का कहना है कि ये प्रतिनियुक्ति उनके जीवन के खास लम्हों में शुमार होगा। इस चयन के लिए वो पूरे स्वास्थ्य ...