बरेली, अप्रैल 18 -- बरेली। बरेली से हज यात्रियों की रवानगी का सिलसिला शुरू हो चुका है। पहली फ्लाइट 18 अप्रैल को शाम साढ़े चार बजे दिल्ली से मदीना के लिए रवाना होगी। वहीं लखनऊ एयरपोर्ट से हज यात्रियों की उड़ानें 22 अप्रैल से शुरू होंगी। रवानगी के मौके पर बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खां वारसी ने समिति के सदस्यों के साथ हज यात्रियों का फूलों से इस्तकबाल कर रुख्सती दी। पुराने शहर के चक सकलैन नगर निवासी मुनव्वर हुसैन अपनी पत्नी कहकशा अंजुम के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। मौके पर अहमद उल्लाह वारसी, डॉ. कासिमुद्दीन, हाजी साकिब रजा खान, हाजी यासीन कुरैशी, हाजी अजीम हसन और हाजी उवैस खान समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दिल्ली से 371 यात्रियों ने पवित्र हज यात्रा के लिए उड़ान भरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...