मुरादाबाद, फरवरी 16 -- पवित्र हज यात्रा को लेकर सोमवार को कैंप का आयोजन कर 215 लोगों का टीकाकरण किया गया। सोमवार को नगर के लालबाग स्थित मदरसा में जिला हज ट्रेनर डॉक्टर मोहम्मद हनीफ की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 215 संभावित हज यात्रियों का टीकाकरण किया। कैंप का शुभारंभ जिला हज ट्रेनर डॉ. मुहम्मद हनीफ और व्यापार मंडल संरक्षक हाजी मुख्तार सैफी ने हज यात्री को पोलियो प्रतिरोधी ड्रॉप्स पिला कर किया। इस दौरान हज यात्रियों के भोजन की भी व्यवस्था की गई। शिविर में डॉ. आगाज खान, डा. साजिद हुसैन, शाहीन मुमताज, उबैद अली, ए एन एम खुशनुमा और अंजुम नाज शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...