सिमडेगा, फरवरी 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। हज यात्रा 2026 में जाने वाले हाजियों को मंगलवार को सदर अस्पताल में वैक्सीन लगाया गया। इस वर्ष जिले से कुल 11 हाजी हज के लिए सऊदी अरब रवाना होंगे। वैक्सीनेशन कार्यक्रम अल-फलाह सोसायटी ब्लड डोनर ग्रुप के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी डॉक्टर आनंद खाखा की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने में हाजी तौहिद आलम, खुबैब शाहिद, अबुजर आलम, मोहम्मद अरमान, हाजी शाकीर एवं हाजी लुकमान हैदर का सहयोग सराहनीय रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...