हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- -पहले दिन 173 में से 101 यात्रियों की जांच और वैक्सीनेशन, शेष प्रक्रिया 2 अप्रैल को -अनिल कपूर डब्बू और खतीब अहमद ने किया शुभारंभ, सुरक्षित यात्रा के लिए दिए जरूरी स्वास्थ्य परामर्शवरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया गया। हज यात्रियों को यात्रा से पूर्व आवश्यक स्वास्थ्य जांच, वैक्सीनेशन और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा अनिल कपूर डब्बू तथा उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य भी उपस्थित र...