रुडकी, अप्रैल 13 -- कलियर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य हज समिति की ओर से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें हज ट्रेनरों ने यात्रियों को हज यात्रा से जुड़ी जानकारी दीं। प्रशिक्षण में हरिद्वार जिले के 441 यात्रियों ने भाग लिया। हज हाउस में आयोजित शिविर का शुभारंभ हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद, विधायक मोहम्मद शहजाद और हज अधिकारी मोहम्मद अहसान ने किया। इसके बाद सभी आजमीन-ए-हज (यात्रियों) को मास्टर ट्रेनर मौलाना आरिफ और मौलाना अरशद ने हज यात्रा की शुरुआत से लेकर घर वापसी तक की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने हज के अरकान, उमरा और एहराम बांधने की विधि सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- कलियर में हज यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...