अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- टांडा, संवाददाता। बुनकर नगरी टांडा से पवित्र हज यात्रा पर जाने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हज पर जाने वाले पूरे धार्मिक उत्साह और रुहानी जज्बे के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। स्थानीय परंपरा के अनुसार, टांडा के अधिकांश हज यात्री हक्कानी शाह तलवापार पहुंचकर फातिहा पढ़ते हैं और अल्लाह तआला से अपनी हज यात्रा की कबूलियत, सलामती और रहमत की दुआ मांगते हैं। वहीं मुबारकपुर क्षेत्र के हज यात्री शहीद बाबा की दरगाह पर हाजिरी देकर फातिहा पढ़ने के बाद ही अपने सफर-ए-हज के लिए रवाना होते हैं। हज यात्री अपने घर-परिवार और इलाके के लोगों से दुआओं की दरख्वास्त करते हुए रुख्सत होते हैं, जबकि परिजन भी उन्हें नम आंखों और दुआओं के साथ विदा करते हैं। यह भी पढ़ें- हज के लिए दूसरी उड़ान से 430 यात्री रव...