इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला लोहामंडी निवासी बहाबुद्दीन अंसारी व उनकी पत्नी फखरुन्निशां बुधवार सुबह पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए। दंपत्ति अपने आवास से सबसे पहले गोलें वाली मस्जिद पहुंचे, जहां हाफिज मौलाना कमालुद्दीन अशरफी के नेतृत्व में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। दुआ के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और सकुशल हज यात्रा की कामना की। इसके बाद सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जुलूस की शक्ल में दंपत्ति को बस स्टैंड चौराहे तक विदा किया गया। जुलूस के दौरान मदीने की गलियां मुबारक हों जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। बस स्टैंड चौराहे से दंपत्ति कार द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हुए, जहां से वे हवाई मार्ग से हज यात्रा पर प्रस्थान करेंगे। यह भी पढ़ें- लब्बैक की सदा संग हज को रवाना हुए जायरीन रास्ते में कई स...