साहिबगंज, मार्च 30 -- राजमहल, प्रतिनिधि । शहर के वार्ड 3 अकबरी मस्जिद स्थित मदरसा इस्लामिया मोहम्मदिया के परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता सह व्यवस्थापक हाजी मो मखदूम की अध्यक्षता में सोमवार को हज यात्रा 2026 में जाने वाले लोगों के लिये प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मौके पर 43 पुरुष व 45 महिलाओं सहित इस साल हज यात्रा पर जाने वाले 88 लोगों को हज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित हज प्रशिक्षक मंजर हसन व हाजी मो. मखदूम सहित अन्य हाजियों ने सभी यात्रियों को हज यात्रा पर जाने के दौरान सख्ती से नियमों का पालन करने की बात कही । मौके पर व्यवस्थापक अनवर अली, मौलाना कमाल साहब, मौलाना वहाब साहब, नईम अंसारी आदि मौजूद थे।फोटो 4, हज यात्रा के संबंध में प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक व अन्य लोग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.