हज यात्रा को 86 आवेदकों का चयन, 10 तक जमा करनी होगी पहली किस्त
शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- शाहजहांपुर। हज यात्रा 2027 के लिए शाहजहांपुर जनपद से आवेदन करने वाले सभी 86 आवेदकों का चयन कर लिया गया है। यह जानकारी हज ई-सुविधा केंद्र के इंचार्ज एवं मदरसा नूरुल हुदा, बिजलीपुरा के प्रधानाचार्य इक़बाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित सभी हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 की प्रथम किस्त अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। हज कमेटी द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रथम किस्त जमा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि कोई चयनित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक राशि जमा नहीं करता है, तो उसका चयन निरस्त हो सकता है। यह भी पढ़ें- गोंडा से अगले साल हज पर जाएंगे 244 लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.