बदायूं, मई 1 -- कस्बे के निवासी अली जान और रसीदन हज के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके आवास पर रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें विदाई दी। विदाई के वक्त माहौल भावुक रहा और स्थानीय लोगों ने जायरीनों से मक्का-मदीना में मुल्क की खुशहाली, भाईचारे और अमनचैन के लिए विशेष दुआ करने की अपील की। दोनों जायरीन बड़े उत्साह के साथ पाक सफर के लिए रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...