अंबेडकर नगर, जून 30 -- अम्बेडकरनगर। जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि हज यात्रा के इच्छुक आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक किया जा सकेगा। जुलाई के अंतिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) प्रक्रिया के उपरान्त प्रत्येक प्रोविजनल चयनित हज यात्री को 152300 की अग्रिम धनराशि 10 अगस्त तक जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए अन्तरराष्ट्रीय पासपोर्ट के प्रथम व अंतिम पृष्ट निर्धारित साइज में जो आवेदन की तिथि तक जारी किया गया हो और कम से कम 31 दिसम्बर तक वैद्य हो, नवीन पासपोर्ट का फोटो, बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक, पते का प्रमाण पत्र निर्धारित साइज में अपलोड करना होगा। यह भी पढ़ें- हज के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 20 जुलाई उन्होंने यह भी बताया कि हज चयन...