पटना, अगस्त 11 -- हज यात्रा पर जाने के लिए 1,52,300 रुपये की पहली किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। बिहार राज्य हज समिति ने मंगलवार को बताया कि पहली किस्त जमा करने की अंतिम तिथि दस अगस्त निर्धारित की गई थी। आजमीन हज की सुविधा के लिए इसे बढ़ाया गया है। तय समय सीमा के भीतर किस्त जमा नहीं करने की स्थिति में हज यात्रा का पंजीकरण रद्द हो सकता है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेब साइट https://hajcommittee.gov.in पर जाकर ई पेमेंट या दिए गए निर्देशानुसार पे-इन स्लिप भरने के बाद उसे डाउनलोड कर एसबीआई या यूनियन बैंक की किसी भी शाखा में किस्त जमा करायी जा सकती है। यह भी पढ़ें- हज आवेदक पहली किस्त 17 तक जमा कर सकेंगे हज सुविधा एप के माध्यम से नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- हज-2027 ...