बुलंदशहर, मार्च 17 -- जनपद बुलंदशहर से हज यात्रा 2026 पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 24 मार्च 2026 को होटल क्लासिक में होगा। जिला हज ट्रेनिंग सेंटर प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में जनपद से हज पर जाने वाले सभी आजमीने-हज को हज के अरकानों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही हज यात्रा के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी विस्तार से समझाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और सऊदी सरकार द्वारा हज यात्रा को सरल और सुगम बनाने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी भी प्रशिक्षण के दौरान दी जाएगी। बताया कि प्रशिक्षण में शामिल होने वाले आजमीने-हज अपने साथ हज आवेदन फार्म की प्रतिलिपि, हज मंजूरी से संबंधित दस्तावेज और एक जानमाज अवश्य लेकर आएं। इस वर्ष जनपद बु...