रामपुर, जुलाई 9 -- ​रामपुर। गेस्ट हाउस में गुरुवार को उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य शाहिद हसन अंसारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाली हज यात्रा के लिए भरे जा रहे आवेदन फार्मों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान शाहिद हसन अंसारी ने उपस्थित उलेमाओं से अपील की कि वे समाज में इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि इच्छुक जायरीन समय पर आवेदन कर सकें। बैठक के बाद मदरसा गुलशन-ए-बगदाद के मौलवी फैजान खां ने रामपुर के मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग इस साल हज का इरादा रखते हैं, वे जल्द से जल्द अपने फार्म भर लें। यह भी पढ़ें- डिजिटल माध्यमों से आसान बनाएंगे हज यात्रा आवेदन: शाहीन उन्होंने बताया कि हज फार्म भरने की आखिरी तारीख 22 जुलाई तय की गई है। बैठक में मुख्य रूप से मौलवी नासिर खां, मौलवी रे...