फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। शहर के आबूनगर स्थित एक मैरिज हाल में हज तरबियत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रेनर द्वारा अरकानों की जानकारी दी गई। हज ट्रेनर शारिक अल्वी ने बताया कि हज यात्रा में जाने वालों से कोई अरकान छूटने न पाए, सभी अरकानों को सही से समझकर पूरा करें, जिससे हज मुकम्मल हो सके। कहा कि मदीने व मक्के में 40 दिन रहकर सभी अरकानों को पूरा करना आवश्यक है। इस दौरान किसी भी दशा में अपना समय बर्बाद न किया जाए। तरबियत शिविर में महिला व पुरुष हज यात्रियों ने शिरकत की। इस मौके पर आरिफ अख्तर, हाजी अफसार, अब्दुल बहाब, मो.शुऐब, मो.आरिफ, खुर्शीद अख्तर, हाजी इलियास आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.