फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें प्रोवीजनल चयनित हज यात्रियों को 152300 रुपये की अग्रिम धनराशि 10 अगस्त तक जमा करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक किए जा सकते हैं। हज कमेटी ने हज 2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है और इसके लिए आनलाइन आवेदन भी मांगे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जुलाई 2026 के अतिंम सप्ताह में प्रत्येक प्रोवीजनल चयनित हज यात्री को अग्रिम धनराशि जमा करनी होगी। आवेदन निश्चित समय सीमा के भीतर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हज गाइडलाइन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की आवश्यकता है जिससे कि पात्रता सुनिश्चित हो। यह भी पढ़ें- 20 जुलाई तक हज यात्रियों से लिया जाएगा हज आवेदन उन्होंने कहा कि आनलाइन आवेदन में अंतर...