लखनऊ, अप्रैल 23 -- हज-2026 के अंतर्गत हज यात्रियों के प्रस्थान दूसरे दिन भी जारी रहा। लखनऊ उड़ान स्थल से दूसरी उड़ान संख्या एक्सवाई-8044 गुरुवार को रवाना हुई। इसमें कुल 430 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर गए। इन यात्रियों में 222 पुरुष एवं 208 महिलाएं शामिल हैं। इस उड़ान में सर्वाधिक वाराणसी से 74, लखनऊ से 58, कानपुर नगर से 53 तथा बहराइच से 42 यात्री शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बिहार राज्य के छह हज यात्री भी इसी उड़ान से रवाना हुए। यात्रियों की सहायता के लिए तीन स्टेट हज इंस्पेक्टर जहीरुल इस्लाम (कानपुर नगर), मेराज रसूल (लखनऊ) एवं मेराजुल इस्लाम (मऊ) को इस उड़ान के साथ भेजा गया है। यह भी पढ़ें- हज यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी, मेहंदी लगवाने से महिलाओं को हो सकती है परेशानी, जानें वजह यह भी पढ़ें- हज के लिए पहला जत्था रवाना,गले मिलकर रवान...