गाजीपुर, जून 11 -- जमानियां। हज की पवित्र यात्रा पूरी करके वतन लौटे हाजी एडवोकेट इमरान नियाजी का स्वागत गुरुवार की सुबह उनके आवास पर लोगों ने किया। अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, राजू खान ग्राम प्रधान नईं बाजार, गुड्डू ने फूल का माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान नेसार खान वारसी ने बताया कि यह पारंपरिक और आत्मीय स्वागत हाजियों के लिए एक बेहद भावुक और खुशी भरा पल होता है। हाजी ने कहा कि हज को इस्लाम में माना जाता है बेहद मुकद्दस इबादत, इस्लामी मान्यताओं के अनुसार हज इस्लाम के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। धार्मिक ग्रंथों में हज की बड़ी फजीलत बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...