बुलंदशहर, फरवरी 27 -- हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2026 के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाले आजमीने-हज का फ्लाइट कार्यक्रम जारी कर दिया है। हज यात्रा 2026 की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली से पहली उड़ान 18 अप्रैल को मदीना/जद्दा एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी, जबकि अंतिम उड़ान 20 मई 2026 को भरेगी। जिला हज ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी हाजी नूर मौहम्मद कुरैशी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, संभल, बागपत और हाथरस जिलों के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब के हज यात्री भी रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि हज सम्पन्न होने के बाद वापसी की उड़ानें 02 जून से शुरू होकर 28 जून तक मदीना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.