बगहा, जनवरी 24 -- नरकटियागंज। हिन्दुस्तान संवाददाता नरकटियागंज जंक्शन से स्थानीय प्रखंड समेत जिले विभिन्न हिस्सों से कुल 56 यात्री मक्का मदीना हज उमरा के लिए रवाना हुए। उनकी रवानगी के मौके पर सैकड़ों लोग विदा करने के लिए पहुंचे। लोगों ने दुआ देते हुए उन्हें विदा किया। हज उमरा यात्रियों का नेतृत्व कर रहे जुबेर अहमद ने बताया कि हज उमरा में दिउलिया समेत लौरिया के बिशुनपुरवा, देउरवा, गौनाहा, रामनगर,रक्सौल,बेतिया एवं साठी के लोग शामिल हैं। इसमें मुफ्ती जैद आलम, शमसुद्दीन अंसारी, इमरानुल्लाह, इरसाद अहमद,रोजबाना खातून आदि महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी यात्री दिल्ली से फ्लाइट द्वारा सऊदी अरब पहुंचेंगे। मौके पर मुल्क में अमन, चैन, शांति व आपसी भाईचारा के साथ शिवगंज मस्जिद के इमाम हाफिज मनौव्वर हुसैन ने दुआएं मांगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.