वाराणसी, अगस्त 13 -- वाराणसी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज इंस्पेक्टरों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें बनारस सहित पूर्वांचल के इच्छुक लोग और पात्र उम्मीदवार तय शर्तों के अधीन आवेदन कर सकते हैं। पूर्वांचल हज सेवा समिति के महासचिव अदनान खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक 135 यात्रियों पर एक इंस्पेक्टर रहेगा। ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त 2026 से शुरू होकर 27 अगस्त तक हज कमेटी ऑफ इंडिया, की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर किए जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- खादिम-उल-हुज्जाज के लिए आवेदन 27 तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...