रुद्रपुर, जुलाई 20 -- सितारगंज। वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने के इच्छुक आवेदनकर्ताओं के लिए तिथि बढ़ा दी गई है। राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद के अनुरोध पर केंद्रीय हज कमेटी मुम्बई ने आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई कर दी है। पहले यह तिथि 20 जुलाई थी। अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि निर्धारित तिथि से पहले आवेदन कर लें। इसके बाद तिथि नहीं बढ़ेगी। आवेदन 24 जुलाई तक सेंट्रल हज कमेटी की वेबसाइट या हज सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- हज: अब 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...