बरेली, जनवरी 26 -- हजियापुर में विकास कार्यों पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कें और गलियां बदतर हालत में हैं। जगह-जगह गड्ढों और जलभराव ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ये हैं कि घरों से बाहर निकलना एक चुनौती है। मलिन बस्तियों में शामिल हजियापुर में बरेली मंडल का पहला और प्रदेश का तीसरा यूनानी मेडिकल कॉलेज बना है। यहां के लोग बदहाल सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। बगैर बारिश के ही हजियापुर की गलियों में कीचड़, जलभराव और गड्ढों की भरमार है। नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों से घरों तक पहुंचने लगा है, जिससे महामारी फैलने का डर बना रहता है। स्थानीय लोग इस स्थिति से काफी परेशान हैं और अधिकारियों की ओर से सुधार के कोई ठोस कदम न उठाए जाने की शिकायत कर रहे हैं। हालांकि, करोड़ों रुपये के विकास कार...